MPPSC Vacancy: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीपीएससी) की ओर से साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में 81 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। जिसमें वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर बायोलॉजी) के 25 पद, वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर फिजिक्स) के 20 पद और वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर केमिस्ट्री) के 36 पद शामिल हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर को होने की संभावना है।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। जनरल/अनारक्षित और राज्य से बाहर के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी परत)/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
यह भी पढ़ें: NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में कारीगर प्रशिक्षु के पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 15,600 से 39,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।