NTPC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, NTPC ने कारीगर प्रशिक्षु (Artisan Trainee) पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 27 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 27 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/इलेक्ट्रॉनिक्स और मटेरियल स्टोर कीपर जैसे अहम ट्रेड्स को भरा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Delhi DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में 911 पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी, जिसमें विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे कौशल परीक्षा (Skill Test) के लिए बुलाया जाएगा।
नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, ताकि पात्रता मानदंड, आयु सीमा और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी हासिल हो सके। आखिरी तारीख के बाद किसी भी आवेदन पर गौर नहीं किया जाएगा।