MPPSC Recruitment: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आवेदन की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in या mponline.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “State Engineering Service Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: UP Police Vacancy: UP पुलिस में 12वीं पास युवाओं के लिए 32 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश से बाहर के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।