UP Police Vacancy: यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, उत्तर प्रदेश भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने कॉन्स्टेबल, जेल वॉर्डर, विशेष सुरक्षा बल समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 32679 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upprpb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upprpb.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद OTR के लिए अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें और अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
STEP 3. इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और पासवर्ड बनाए।
STEP 4. अब आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें।
STEP 5. फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल को फिल करें और अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष रखी गई है। वहीं महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, EWS, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड के साथ मेडिकल करवाया जाएगा।