NCERT Vacancy 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीईआरटी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 117 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें मैथिमेटिक्स, आर्ट एजुकेशन, बायो-साइंस/बायो-टेक्नोलॉजी/हेल्थ साइंस/फार्मेसी, इकोनॉमिक्स, ज्यूलॉजी, एजुकेशन, हिन्दी, एजुकेशन (साइंस एजुकेशन), एजुकेशन (टीचर एजुकेशन), एजुकेशन (एलीमेंट्री एजुकेशन), साइकोलॉजी (एजुकेशनल साइकोलॉजी), जियोग्राफी, पॉपुलेशन स्टडीज, पॉलिटकल साइंस, एजुकेशन, इंग्लिश, उर्दू, सोशियोलॉजी, बॉटनी, होम साइंस, कंप्यूटर एजुकेशन, फिजिक्स, फिजिकल एजुकेशन, केमिस्ट्री आदि विषय शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक कर सकेंगे आवेदन
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित / ओबीसी / ईडबल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी / एसटी /पीडब्ल्यूबीडी/महिला वर्ग को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू (कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी) के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं सैलरी की बात की जाए, तो प्रोफेसर के पद पर एकेडमिक लेवल 14 1,44,200 प्रति माह सैलरी दी जाएगी। एसोसिएट प्रोफेसर/डिप्टी लाइब्रेरियन के पद पर 1,31,400 सैलरी दी जाएगी। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर/असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद पर 57,700 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।