NEET Exam in CBT Mode: नीट पेपर लीक विवाद के बाद विवादों में आई नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में बड़े बदलावों की तैयारी चल रही है। NTA के महानिदेशक (DG) अभिषेक सिंह का बड़ा बयान आया है, उन्होंने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सभी परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में ही होंगी और नीट को भी जल्द पेन-पेपर से हटाकर ऑनलाइन मोड में शिफ्ट करने में पर काम जारी है।
NEET भी होगी ऑनलाइन
NTA के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा, एजेंसी की लगभग सभी बड़ी परीक्षाएं (जैसे JEE Main, UGC NET, CUET) पहले से कंप्यूटर मोड पर हो रही हैं, सिर्फ नीट ही पेन-पेपर फॉर्मेंट में आयोजित की जाती थी, अब नीट को भी सीबीटी मोड में आयोजित करने की योजना बन रही है।
इस बदलाव और परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में गठित हाई-पावर्ड टास्क फोर्स आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीटी ही फ्यूचर है और हमारे आने वाले सभी एग्जाम जल्द ही सीबीटी मोड में ही होंगे।
AI का लिया जाएगा सहारा
डीजी ने बताया कि फर्जीवाड़े और पेपर लीक जैसी गड़बड़ियों को खत्म करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया त्रुटि मुक्त रहे। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारा लक्ष्य भारत के अंदर परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और मजबूत बनाना है, क्रॉस बॉर्डर एग्जाम हमारा अगला कदम होगा।
यह भी पढ़ें: ISRO Vacancy 2026: इसरो में कई पदों पर निकली भर्ती, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी; 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
दूसरे देशों के परीक्षा मॉडलों पर किया जा रहा विचार
बता दें NTA दूसरे देशों के परीक्षा मॉडलों पर भी विचार कर रही है। डीजी ने कहा कि हर एग्जाम में इस तरह की टेक्नोलॉजी की जरूरत होती है. चीन का सबसे बड़ा एग्जाम गाओगाओ जब होता है तो पूरा शहर बंद हो जाता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा सुरक्षा के लिए नई तकनीकों पर बाकी देशों से लगातार बातचीत चल रही है।