NEET PG 2026 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होम पेज पर नीट पीजी पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आपको एडमिट कार्ड/ Login पर क्लिक करना होगा।
4. अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशिएल) दर्ज करके सबमिट करें।
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
एडमिट कार्ड की कर लें जांच
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से चेक करना होगा। इसमें नाम, रोल नंबर या आवेदन से जुड़ी जानकारी, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग संबंधी डिटेल और आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी शामिल है। किसी भी तरह की गलती मिलने पर उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इसकी जानकारी दें।
यह भी पढ़ें: Internship For Students: लद्दाख प्रशासन का बड़ा फैसला, युवाओं के लिए पेड इंटर्नशिप का ऐलान, जानें कैसे करें अप्लाई
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
सभी छात्र ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना हॉल टिकट और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि नीट पीजी परीक्षा का आयोजन एक ही दिन एक पाली में 30 अगस्त 2026 को करवाया जाएगा। परीक्षा में 180 सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 210 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। बता दें, एग्जाम सिटी की जानकारी 12 अगस्त को जारी की गई थी।