NEET PG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी कल यानि 12 अक्टूबर से NEET PG Counselling 2026 के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। जो भी उम्मीदवार काउंसलिंग में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर तय की गई है।
पहले राउंड का शेड्यूल
पहले राउंड का सीट मैट्रिक्स वैरिफिकेशन 10 से 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 12 से 21 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 13 से 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे। इसके बाद सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 22 से 23 अक्टूबर तक चलेगा और रिजल्ट की घोषणा 24 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं, जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
राउंड 2 और 3 का शेड्यूल
दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 से 11 नवंबर तक किया जा सकेगा।, जबकि रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। वहीं, तीसरे राउंड की प्रोसेस 26 नवंबर से शुरू होगी और सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 4 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद खाली बची सीटों के लिए Stray Vacancy Round का रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 16 से 21 दिसंबर तक चलेगा। फाइनल रिजल्ट 24 दिसंबर को जारी होगा।
कितनी लगेगी फीस
50 फीसदी ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए जनरल कैटेगरी के लोगों को 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा और SC, ST और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 25,000 रुपये और रिजर्वड कैंडिडेट्स के उम्मीदवारों को 10,000 रुपये जमा करने होंगे। डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 5000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। जबकि 2 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें: दुबई कैंपस में IIM अहमदाबाद ने शुरू किया नया Executive MBA प्रोग्राम, वर्किंग प्रोफेशनल्स को मिलेगा फायदा
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
NEET PG स्कोरकार्ड
MBBS डिग्री और सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट
जन्म प्रमाण पत्र
फोटो पहचान पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
माइग्रेशन सर्टिफिकेट