NEET UG Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद 'NEET UG Admit Card 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित हुआ पेपर लीक होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 21 जून 2026 को री-एग्जाम कराने जा रही है। परीक्षा में लगभग 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। वहीं, माना जा रहा है कि एनटीए परीक्षा के 20 से 25 दिन के अंदर रिजल्ट जारी कर सकता है। यानी रिजल्ट जुलाई के तीसरे या फिर आखिरी हफ्ते में जारी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: NEET Re-Exam Result Date: इस साल कब तक आएगा नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट, देखें पिछले पांच सालों का ट्रेंड
15 मिनट का मिलेगा एक्स्ट्रा समय
इस बार छात्रों को पेपर सॉल्व करने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा। अब परीक्षा 3 घंटे 15 मिनट होगी, जो दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगा। वहीं, जिन छात्रों को फीस रिफंड से जुड़ी कोई प्रक्रिया पूरी करनी है, उनके लिए पोर्टल एक्टिव है और इसकी आखिरी तारीख 22 जून 2026 रात 11:50 बजे तक है।
सिटी इंटीमेशन स्लिप हो चुकी जारी
आपको बता दें कि एनटीए ने 7 जून 2026 को एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं। वहीं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर में जाने से पहले एनटीए द्वारा जारी की गई जरूरी गाइडलाइंस को ध्यान से जरूर पढ़ लें।