Baleno Facelift 2026: मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक Baleno को एक बिल्कुल नए और हाई टेक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस साल के अंत तक नई Baleno Facelift को भारतीय बाजार में उतार सकती है। बता दें, हाल ही में इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर भी देखा गया है। इस अपडेटेड मॉडल में केवल डिजाइन ही नहीं, बल्कि फीचर्स, सेफ्टी और इंजन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस नई बलेनो में क्या-क्या नया मिल सकता है।
कार का डिजाइन
नई Baleno Facelift में आगे के हिस्से को पहले से ज्यादा मॉर्डन बनाया गया है। इसमें नई ग्रिल, नया बंपर, नए अपडेटेड LED हेडलैंप, नए LED DRLs मिलने की उम्मीद है। वहीं गाड़ी के साइड लुक को बेहतर बनाने के लिए नए अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। हालांकि कार का ओवरऑल साइज पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है।
कैसा होगा इंटीरियर
नई बलेनो का इंटीरियर आपको एक लग्जरी कार का अहसास कराएगा। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, सनरूफ और एंबियंट लाइटिंग और डिजिटल क्लसटर और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
इस सेगमेंट में पहली बार ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी तकनीक मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसी फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BMW iX3 Unveiled: सिंगल चार्ज में 805 किमी रेंज! BMW iX3 इलेक्ट्रिक एसयूवी से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और स्पीड
सबसे बड़ा बदलाव
नई Baleno Facelift का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है। कार में नया हाइब्रिड सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो पेट्रोल की खपत को काफी हद तक घटा देगा। कुछ रिपोर्ट्स में नए Z-सीरीज 3-सिलेंडर इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम मिलने की भी उम्मीद जताई गई है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। हाइब्रिड के अलावा 1.2 लीटर पेट्रोल और सीएनजी के विकल्प भी बरकरार रखे जा सकते हैं। इससे ग्राहकों को बेहतर माइलेज और कम फ्यूल खर्च का फायदा मिलेगा।
कीमत और मुकाबला
कीमत की बात करें तो नई Baleno Facelift की कीमत मौजूद मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai i20, Tata Altroz और Toyota Glanza जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों से होगा।