Hyundai New Launch: हुंडई मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज SUV Hyundai Bayon को लॉन्च कर दिया है। देश में इसकी शुरुआती एक्स शोरू कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी का मानना है कि यह गाड़ी पॉपुलर SUV क्रेता के साथ मिलकर बाजार में हुंडई की पकड़ को और मजबूत करेगी।
बुकिंग और मुकाबला
ग्राहक इस कार को 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर हुंडई की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विक्टोरिस और इस सेगमेंट की अन्य गाड़ियों से होगा।
डिजाइन और साइज
यह SUV दिखने में बेहद मस्कुलर और मॉडर्न है। इसमें स्पोर्टी स्प्लिट हेडलैंप्स, पतली LED DRLs पेटल स्टाइल अलॉय व्हील्स और कूपे-स्टाइल डिजाइन दिया गया है। पीछे की तरफ जुड़े हुए LED टेल-लैंप्स और Bayon की बैजिंग मिलती है। लंबा सफर तय करने के लिए इसमें 505 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
दमदार फीचर्स
कार के अंदर दो बड़ी 12.3 इंच की स्क्रीन्स दी गई है, जो NVIDIA चिपसेट पर काम करती है। यह भारत की पहली ऐसी कार है, जिसमें Perplexity और SoundHound AI तकनीक पर आधारित जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। इसकी मदद से ड्राइवर इंसानों की तरह बातचीत करके रास्ते, मौसम या होटल की जानकारी ले सकता है। इसका सिस्टम 10 क्षेत्रीय और 2 विदेशी भाषाओं को सपोर्ट करता है। बिना इंटरनेट के भी 500 से ज्यादा वॉयस कमांड्स (हिंदी, अंग्रेजी, तमिल,तेलुगु, बंगाली और हिंग्लिश में) करते हैं। इसके अलावा इसमें 70 से ज्यादा फीचर्स वाला Bluelink' कनेक्टिविटी सिस्टम भी है।
यह भी पढ़ें: त्योहारों पर नई कार खरीदने का सुनहरा मौका! Tata, Maruti और Hyundai की गाड़ियों पर मिल रही है बंपर छूट; जानें डिटेल्स
इंजन और माइलेज
इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और स्मूथ iVT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। iVT मॉडल में Dash Boost मोड और पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं। ऑटोमैटिक वेरिएंट में 18.6 किमी/लीटर का माइलेज मिलने का दावा किया गया है। कंपनी 2027 तक इसका iVT सीएनजी वेरिएंट भी लाएगी।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से यह कार बेहद मजबूत है। इसे बनाने में 69 प्रतिशत एडवांस हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6 एयरबैग्स, ESC और Level 2 Pro ADAS दिया गया है, जिसमें 23 एडवांस फीचर्स (जैसे- फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल) शामिल हैं।