Audi New Launch: लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi भारत में अपनी नई जेनरेशन Q3 SUV को 16 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने इस SUV की बुकिंग शुरू कर दी गई है। ग्राहक 1 लाख रुपये की टोकन राशि देकर इस SUV को बुक करा सकते हैं। नई SUV का भारत में स्थानीय स्तर पर उत्पादन भी शुरू हो चुका है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस SUV में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
दमदार इंजन
नई Audi Q3 में पावरफुल 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड S tronic ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यह एसयूवी महज 7.1 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 226 kmph है।
कैसा है एक्सटीरियर
इस नई जनरेशन मॉडल का एक्सटीरियर और इंटीरियर पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न बनाया गया है। इसके फ्रंट में स्प्लिट LED हेडलैंप, बड़ी ग्रिल और रियर में नई डिजाइन की टेललाइट्स के साथ इल्यूमिनिटेड ऑडी लोगो दिया गया है।
इंटीरियर और अन्य फीचर्स
केबिन के अंदर 11.9-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम सोनोस साउंड सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 360 डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: त्योहारी सीजन पर टाटा का बड़ा धमाका; Harrier EV पर मिल रही ₹2.75 लाख तक की भारी छूट
कितनी होगी कीमत
कीमत की बात करें, तो कंपनी ने अभी तक इसके आधिकारिक कीमतों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी एक्स शोरूम कीमत 55 से 60 लाख रुपये के बीच हो सकती है। भारत में इसका सीधा मुकाबला BMW X1 और Mercedes-Benz GLA जैसी लग्जरी एसयूवी से होगा।