
Hyundai New Launch: हुंडई भारतीय बाजार में अपनी नई Hyundai Venue N Line को 4 नवंबर 2025 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसे लॉन्च करने से पहले पेश कर दिया है। वेन्यू N Line पहले की तरह ही अब भी स्टैंडर्ड वेन्यू पर बेस्ड है, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं। वेन्यू N Line को परफॉर्मेंस-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ लेकर आया गया है। इसके बाहर के लुक को बेहद शानदार रखा गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि नई हुंडई वेन्यू N Line में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कार को एक स्पोर्टी लुक दिया गया
वेन्यू N Line में फुल-विथ LED DRLs जो क्वाड-बीम LED हेडलाइट क्लस्टर दिया गया है, जो एक बोल्ड रेक्टैंगल ग्रिल बनाते हैं। इस नई कार में ग्रिल के लिए अलग इंसर्ट दिए गए हैं और इसमें एक N Line बैज भी है। बम्पर का डिजाइन भी स्टैंडर्ड से थोड़ा अलग है, जिसमें कम भारी स्किड प्लेट दी गई है। इस शानदार कार में लोअर बॉडी के आसपास रेड हाइलाइट्स हैं, जो बम्पर से शुरू होकर पूरे कार में फैली हुई हैं, जिससे कार को एक स्पोर्टी लुक मिलता है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki: Maruti Fronx का Flex Fuel वेरिएंट हुआ पेश, जानें शानदार फीचर्स और कीमत
कार के फीचर्स
Venue N Line में स्पोर्टी 5-स्पोक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनके हब कैप पर N ब्रांडिंग है। फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स को रेड रंग में पेंट किया गया है और फेंडर पर N Line बैज दिया गया है। इसके इंटीरियर्स में एक स्पोर्टी ब्लैक थीम है। इसमें12.3 इंच की ड्यूल स्क्रीन (ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट), वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और सिंगल-पेन सनरूफ दिया गया है।
इंजन और सेफ्टी फीचर्स
2025 Venue N Line में केवल टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस की संभावना है। यह इंजन 120 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाएगा। सेफ्टी के लिए ADAS Level 2 और 70 से अधिक एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और सुपर स्ट्रांग बॉडी स्ट्रक्चर जैसे फीचर्स शामिल है।