New Labour Code: नए लेबर कोड 2026 के तहत कर्मचारियों के लिए एक बड़ा और राहतभरा बदलाव सामने आया है। अब तक कई कर्मचारियों की छुट्टियां काम के दबाव के कारण इस्तेमाल नहीं हो पाती थीं और साल के अंत में खत्म हो जाती थीं। लेकिन अब New Labour Code के लागू होने के बाद ऐसा नहीं होगा। सरकार ने छुट्टियों के नकदीकरण (Leave Encashment) के नियमों को आसान और कर्मचारी-हितैषी बना दिया है।
हर साल मिलेगा लीव एनकैशमेंट का फायदा
नए नियमों के तहत अब कर्मचारी अपनी बची हुई छुट्टियों को हर साल कैश में बदल सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल रिटायरमेंट या नौकरी छोड़ने के समय मिलती थी, लेकिन अब साल के अंत में ही इसका लाभ लिया जा सकेगा। इससे कर्मचारियों को आर्थिक रूप से सीधा फायदा मिलेगा और उनकी मेहनत का उचित मूल्य भी मिलेगा।
कैरी फॉरवर्ड की तय सीमा
Occupational Safety, Health and Working Conditions Code, 2020 के अनुसार अब एक कर्मचारी अधिकतम 30 दिनों की अर्जित छुट्टियां ही अगले साल के लिए आगे ले जा सकता है। अगर किसी कर्मचारी के पास इससे ज्यादा छुट्टियां बचती हैं, तो अतिरिक्त दिनों का भुगतान कंपनी द्वारा किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, यदि 45 दिन की छुट्टियां बची हैं तो 30 दिन आगे बढ़ेंगी और 15 दिन का पैसा मिल जाएगा।
यह भी देखेंःSupreme Court has ordered: ठेकों पर उठा विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच के दिए निर्देश
छुट्टी न मिलने पर भी रहेगा अधिकार
अगर किसी कर्मचारी ने छुट्टी के लिए आवेदन किया और कंपनी ने उसे मना कर दिया, तो ऐसी छुट्टियां 30 दिन की सीमा में शामिल नहीं होंगी। यानी कर्मचारी का नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा, इस्तीफा देने के बाद कंपनी को 48 घंटे के भीतर फुल एंड फाइनल सेटलमेंट करना होगा, जिससे कर्मचारियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मिलेगा छुट्टियों का हक
पहले कर्मचारियों को अर्जित छुट्टियों का अधिकार पाने के लिए 240 दिन काम करना जरूरी था, लेकिन अब यह सीमा घटाकर 180 दिन कर दी गई है। इससे नए कर्मचारियों को जल्दी फायदा मिलेगा और वे कम समय में ही छुट्टियां अर्जित कर सकेंगे। यह बदलाव कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।