PM Modi to Inaugurate: राजस्थान को बड़ी औद्योगिक सौगात मिलने जा रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालोतरा के पचपदरा में देश की पहली एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। करीब ₹79,450 करोड़ की लागत से तैयार यह परियोजना भारत के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। 90 लाख टन सालाना क्षमता वाली यह रिफाइनरी न केवल ईंधन उत्पादन बढ़ाएगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी नई दिशा देगी।
ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती
यह अत्याधुनिक रिफाइनरी भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी। आयात पर निर्भरता कम करने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार यह परियोजना देश को ऊर्जा के क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर बनाएगी। इसका नेल्सन जटिलता सूचकांक 17.0 है, जो इसे वैश्विक स्तर की उन्नत रिफाइनरी बनाता है।
पेट्रोकेमिकल उत्पादन में बढ़त
इस कॉम्प्लेक्स की पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 24 लाख टन प्रति वर्ष है, जो कुल उत्पादन का लगभग 26 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। यहां बनने वाले उत्पाद जैसे पॉलीप्रोपाइलीन, पॉलीइथाइलीन, बेंजीन और टोल्यूनि विभिन्न उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण कच्चा माल साबित होंगे। इससे देश के पेट्रोकेमिकल सेक्टर को नई गति मिलने की उम्मीद है।
यह भी देखेंःMajor Administrative Reshuffle in UP: यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 एएसपी और 9 आईएएस बदले
औद्योगिक इकोसिस्टम का विस्तार
रिफाइनरी के आसपास नए उद्योगों के स्थापित होने की संभावना बढ़ेगी। प्लास्टिक, ऑटोमोबाइल, पैकेजिंग, कृषि उपकरण और चिकित्सा उपकरण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश आ सकता है। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और एक मजबूत औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित होगा।
विकास और इतिहास
इस परियोजना की नींव वर्ष 2013 में रखी गई थी, जिसकी शुरुआती लागत लगभग ₹37,230 करोड़ थी। बाद में इसे संशोधित कर लागत बढ़ाई गई और 2018 में परियोजना को पुनः गति दी गई। अब यह परियोजना पूर्ण होकर देश के विकास में योगदान देने के लिए तैयार है, जो राजस्थान को औद्योगिक मानचित्र पर और अधिक मजबूत बनाएगी।