NCERT New Maths Book: कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 की संशोधित पाठ्यपुस्तकें जारी करना शुरू कर दिया है।इसके तहत गणित की नई किताब बाजार में उपलब्ध हो गई है, जबकि सामाजिक-विज्ञान की नई किताब भी जल्दी छात्रों के लिए उपलब्ध होगी। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर स्कूल एजुकेशन 2023 के तहत पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों के आधार पर उठाया गया है।
गणित की किताब बाजार में उपलब्ध
बता दें कि कक्षा 9 के लिए गणित की नई संशोधित किताब गणित मंजरी की छपाई पूरी हो चुकी है। यह किताब 21 सितंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई है। छात्र, अभिभावक और स्कूल इसे आसानी से खरीद सकते हैं। NCERT ने स्पष्ट किया है कि किताब की उपलब्धता 2026-27 के लिए लागू किए जा रहे संशोधित पाठ्यक्रम का हिस्सा है. यानी नए शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9 के लिए जारी किए जा रहे अपडेटेड पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों को नई किताब उपलब्ध कराई जा रही है।
कब से मिलेगी सोशल साइंस की नई किताब
आपको बता दें कि गणित के बाद अब सामाजिक विज्ञान की नई किताब भी जल्द मिलने लगेगी। कक्षा 9 की सोशल साइंस की नई पुस्तक 'अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी- इंडिया एंड बियोंड' की बिक्री 30 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 32000 से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
कहां से खरीदे नई किताबें
NCERT ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किताबें केवल अधिकृत माध्यमों से ही खरीदने की सलाह दी है। गणित की नई किताब अभी उपलब्ध है, जबकि सामाजिक विज्ञान की किताब 30 सितंबर से खरीदी जा सकेगी. दोनों किताबें एनसीईआरटी सेल काउंटर्स, एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजॉन पर उपलब्ध कराई जाएगी।