Tata Nexon Camo Edition: टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Tata Nexon का नया Camo Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए एडिशन को दो ट्रिम्स Creative और Fearless में पेश किया है। यह नया कैमो एडिशन एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स के मामले में कई अपग्रेड के साथ आता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस नए एडिशन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि इस स्पेशल एडिशन में दो नए कलर जोड़े गए हैं, जिसमें Munnar Mist और Coorg Clouds कलर शामिल है। जिन्हें हाल ही में लॉन्च हुई Tata Sierra में भी देखा गया था। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है।
कार का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Tata Nexon Camo Edition में फ्रंट फेंडर पर Camo बैजिंग दी गई है, जो इसे रेगुलर नेक्सन से अलग लुक देती है। इसके अलावा हेडरेस्ट पर भी परफोरेटेड Camo बैजिंग देखने को मिलती है।
इंटीरियर फीचर्स
Nexon Camo Edition का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। स्टैंडर्ड Nexon में 10.25-इंच की स्क्रीन मिलती है, जबकि इस एडिशन में बड़ी डिस्प्ले सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दी गई है। इसके साथ ही इसके सभी वेरिएंट्स में 10.25 इंच का फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इन सभी चीजों के अलावा Nexon में पैमोरमिक सनरूफ, JBL 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और बाकी फीचर्स मिलते रहेंगे।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो सेफ्टी के लिए इसमें सबसे खास फीचर इनबिल्ट Dashcam है, जो चार कैमरों की फीड को जोड़कर लगातार ड्राइविंग रिकॉर्ड करता है। इसमें 1GB इंटरनल मेमोरी है, जिसे यूएसबी पेन ड्राइव से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
दमदार इंजन
Tata Nexon Camo Edition पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन 120hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है तो वहीं डीजल इंजन 115hp की पावर और 260nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वर्जन 100hp की पावर और 170nm का टॉर्क देता है। ग्राहक मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प चुन सकते हैं।