Yezdi Scrambler Launched: क्लासिक लीजेंड्स ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित 2026 Yezdi Scrambler को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह बाइक दिखने में पुराने स्टाइल की है लेकिन इसमें आज के दौर की नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स दिए गए हैं। इस नई बाइक को न केवल कॉस्मेटिक अपडेट्स मिले हैं, बल्कि इसमें एक बिल्कुल नया इंजन भी दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस बाइक को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि नई Yezdi Scrambler को चार आकर्षक रंगों में पेश किया गया है, जिसमें Legacy Black, OG Yellow, Rogue Red और Rally Bule नाम शामिल है। वहीं कीमत की बात करें, तो इन मॉडल्स की कीमत 1.99 लाख रुपए से लेकर 2.09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।
यह भी पढ़ें: MINI India Launch: भारत में MINI Countryman C की प्री-बुकिंग शुरू, जानें क्या होगा खास
मिलेगा दमदार इंजन
2026 Yezdi Scrambler में नया विकसित किया गया 334cc लिक्विड कूल्ड, 4 वाल्व DOHC KATAR इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 30 kmpl का माइलेज देगी। यह इंजन 30hp की पावर और 30nm का टॉर्क जनरेट करता है जो शहर में चलने और ऑफ-रोड रास्तों के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है।
मिलेंगे ये फीचर्स
इसमें ड्यूल-चैनल ABS के साथ तीन मोड्स मिलते हैं— Road, Rain और Off-road (ऑफ-रोड मोड में रियर ABS को बंद किया जा सकता है)। एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो राइडर को जरूरी जानकारी जैसे गियर पोजीशन और ट्रिप मीटर दिखाता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 320mm का डिस्क ब्रेक और पीछे 240mm का डिस्क ब्रेक मिलता है। साथ ही, इसमें 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।