NLCIL Recruitment 2026: नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के जरिए 56 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले एनएलसी इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
एनएलसीआईएल ने जिन 56 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं। जिसमें नेवेली यूनिट के 26; बरसिंगसर प्रोजेक्ट, एनटीपीएल/तूतीकोरिन, क्षेत्रीय कार्यालय/चेन्नई और दक्षिणी पचवारा-दुमका के 4-4; एनयूपीपीएल, कानपुर के 6; और तालाबीरा परियोजना के 8 पद शामिल हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट बेसिस/शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल/फिजिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: NTPC Recruitment 2026: एनटीपीसी में कारीगर प्रशिक्षु के पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित पद अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए, जो कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई हो। इसके साथ ही कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।