NIOS Hall Ticket 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की ओर से अप्रैल/ मई 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार 10वीं और कक्षा 12वीं थ्योरी परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Hall Ticket (April/ May 2026) लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी विवरण ध्यान से जांच लें
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता जैसी अहम जानकारी दी गई होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
यह भी पढ़ें: MP Board 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड क्लास 10th और 12th का रिजल्ट इस डेट तक होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिनके एडमिट कार्ड 9 मार्च को जारी हुए थे। वहीं, थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल से 6 मई 2026 के बीच होंगी और इसके परिणाम जून में जारी होने की संभावना है।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा में शामिल होने के लिए हॉल टिकट ले जाना अनिवार्य है, बिना इसके प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाएं, केवल मोबाइल में दिखाना काफी नहीं होता। अपने साथ एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) भी जरूर रखें।