NIT Trichy Vacancy 2026: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली (एनआईटी त्रिची) ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर कुल 122 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले एनआईटी त्रिची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 122 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सहायक प्रोफेसर (द्वितीय श्रेणी) के 86 पद, सहायक प्रोफेसर (श्रेणी-प्रथम) के 19 पद, सह-प्राध्यापक के 15 पद तथा प्रोफेसर के 2 पद शामिल हैं। यह भर्ती विभिन्न विभागों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।
यह भी पढ़ें: BSNL Jobs: बीएसएनएल में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कल यानि 6 मार्च से हो रही है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन की हार्डकॉपी 16 अप्रैल 2026 तक जमा किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि महिला, एससी, एसटी और पीडब्लूडी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।