Nitish Kumar bihar:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2025 से प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। इस फैसले से राज्य के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। यह कदम आम लोगों की जेब पर बोझ कम करने के साथ-साथ राज्य में बिजली उपभोग की सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
हर घर को मिलेगा सोलर प्लांट से लाभ
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले तीन वर्षों के भीतर राज्य सरकार सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों या आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र (Solar Energy Plant) लगाएगी। इससे न सिर्फ लोगों को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत मिलेगा, बल्कि बिजली की बचत और पर्यावरण सुरक्षा में भी मदद मिलेगी। यह योजना राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ेंःBageshwar dham:ब्रिटिश संसद में गूंजा "हनुमान चालीसा", धीरेंद्र शास्त्री ने रचा नया इतिहास
लक्ष्य: ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और हर नागरिक को राहत
नीतीश सरकार का यह फैसला आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा सामाजिक और राजनीतिक कदम माना जा रहा है। इससे राज्य में बिजली उपभोग को लेकर जनता की चिंता कम होगी और उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी। साथ ही सौर ऊर्जा की पहल से बिहार हरित ऊर्जा की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगा। सरकार का उद्देश्य न केवल मुफ्त बिजली देना है, बल्कि ऊर्जा के स्थायी साधनों को अपनाकर राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना भी है