Cholesterol Pill: आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियां बढ़ती जा रही है। शरीर में बढ़ा हुआ खराब कोलेस्ट्रॉल हार्ट से जुड़ी बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। युवा इस बीमारी का सबसे तेजी से शिकार हो रहे हैं। बता दें हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, पहला एचडीएल जो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है, दूसरा एलडीएल जो हार्ट की बीमारी का कारण बनता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पहले इंजेक्शन का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब एक नई दवा इजाद हुआ है, यह नई गोली खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को लगभग 60% तक कम करने की क्षमता रखती है।
गोली से कोलेस्ट्रॉल होगा कम
आपको बता दें कि इस गोली का नाम Enlicitide है और इसने दुनिया भर के कार्डियोलॉजिस्ट्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स का ध्यान खींचा है। अभी तक शरीर में बढ़े हुए खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मरीजों को रोजाना स्टैटिन्स (Statins) या PCSK9 इंजेक्शन पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब मरीज Enlicitide गोली से भी कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
यह भी पढ़ें: Kidney Stone: सर्दियों में क्यों बढ़ जाते हैं किडनी स्टोन के मामले? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
2900 मरीजों पर हुआ ट्रायल
बता दें कि Enlicitide गोली के क्लिनिकल ट्रायल में करीब 2900 मरीज शामिल थे, जिनकी औसत उम्र 63 साल थी। ये स्टडी 14 देशओं में 2024 से 2025 के बीच की गई। जिसमें पाया गया कि यह दवा केवल 24 हफ्तों में ही कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कम करने में मददगार साबित हुई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये गोली भविष्य में करोड़ों मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
क्या कहते हैं डॉक्टर्स
आपको बता दें कि नई गोली एनलिसिटाइड (Enlicitide) बॉडी में PCSK9 प्रोटीन को ब्लॉक करती है, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है। PCSK9 वही प्रोटीन होता है, जो शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने की क्षमता रखता है। वहीं मैक्स हेल्थकेयर के चेरयमैन डॉ. बलवीर सिंह का कहना है कि अगर इंजेक्शन के बराबर प्रभाव गोली के रूम में मिले, तो यह मरीजों के लिए कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक होगा। उनका कहना है कि हमें यह देखना होगा कि क्या इससे हार्ट अटैक का खतरा भी उतनी ही तेजी से घटेगा जितनी तेजी से कोलेस्ट्रॉल लेवल घटता है। वहीं एक डॉक्टर का कहना है कि नई दवा का मैकेनिज्म अलग है, इसलिए इसे स्टैटिन्स के साथ मिलाकर देना अधिक असरदार साबित हो सकता है।