NCL Job 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की ओर से ऑपरेटर, स्टाफ नर्स, ओवरसियर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 500 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 9 अप्रैल शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 मई 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 577 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें ऑपरेटर (ट्रेनी) के 472, स्टाफ नर्स ट्रेनी के 75 और ओवरसियर (Overseer Civil), T&S Grade C के 30 पद शामिल है।
यह भी पढ़ें: Professor Jobs 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए केवल अनरिजर्व/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को फीस के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/ एसटी/ ईएसएम/ पीडब्ल्यूबीडी/ डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।