Professor Jobs 2026: सरकारी कॉलेज या इंस्टीट्यूट में पढ़ाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में टीचिंग फैकल्टी में भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindisansthan.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 मई तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hindisansthan.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें और उसकी हार्ड कॉपी निर्धारित पते पर भेज दें।
इस पते पर भेजना होगा
बता दें कि फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को उसकी हार्ड कॉपी निकालकर हस्ताक्षर करने होंगे और सभी जरूरी दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्ट करना होगा। इसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी को अंतिम तिथि से 10 दिनों के भीतर, यानी 15 मई 2026 तक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से “रजिस्ट्रार, केंद्रीय हिंदी संस्थान, हिंदी संस्थान मार्ग, आगरा - 282002 (उत्तर प्रदेश)” पते पर भेजना जरूरी है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती में शिक्षा, हिंदी साहित्य और भाषाविज्ञान जैसे विषयों के विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रोफेसर (शिक्षा) का 1 पद, एसोसिएट प्रोफेसर (भाषाविज्ञान) का 1 पद, एसोसिएट प्रोफेसर (हिंदी साहित्य) का 1 पद, सहायक प्रोफेसर (भाषाविज्ञान) के 3 पद, सहायक प्रोफेसर (हिंदी साहित्य) के 2 पद और सहायक प्रोफेसर (शिक्षा) का 1 पद है।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।