CUET PG 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कोर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड पर ये चीजें होगी दर्ज
बता दें कि प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केद्र का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हस्ताक्षर दिया होगा। डाउनलोड करने के बाद इन सभी चीजों की सही से जांच कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: EMRS Exam City Slip 2026: ईएमआरएस टियर-॥ परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी परीक्षा 06 से 27 मार्च, 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा कुल 90 मिनट के लिए संचालित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मोबाइल में दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।