NTA SWAYAM Exam City Slip 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई सेशन परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद NTA Swayam Exam City Slip 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: SSC JHT Exam City Slip 2025: एसएससी सीएचटीई पेपर-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें SWAYAM की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 और 16 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक किया जाएगा।
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
बता दें कि एनटीए ने स्पष्ट कर दिया है कि यह एग्जाम सिटी स्लिप है एडमिट कार्ड नहीं है। एनटीए जल्द ही परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।