Oneplus New Launch: अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां क्योंकि वनप्लस कंपनी आज भारत में अपना फ्लैगशिप OnePlus 15 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। यह फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 का रिब्रांड वर्जन होगा। यह भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस स्मार्टफोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जाएंगे और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
शाम 7 बजे होगा लॉन्च
आपको बता दें कि वनप्लस कंपनी OnePlus 15 स्मार्टफोन को भारत में शाम 7 बजे लॉन्च करने वाली है। इस लॉन्च इवेंट को वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। वहीं इस शानदार स्मार्टफोन की सेल कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन पर लॉन्च के तुरंत बाद शाम 8 बजे से शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: कौन-सा देश है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे बड़ा हब, और भारत की क्या है इसमें स्थिति?
फोन की अनुमानित कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 15 को 75,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने OnePlus 13 को 69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
फोन के फीचर्स
बता दें कि इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि गेमिंग, स्ट्रीमिंग प्रोडक्टिविटी के साथ डिस्प्ले फ्लैगशिप लेवल विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करती है और दूसरे प्रीमियम फोन्स को टक्कर देती है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का ।इसके साथ 50MP पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 7,300mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।