Oneplus New Launch: वनप्लस ने भारत में भी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को लॉन्च कर दिया है। इसमें कई शानदार अपग्रेड देखने को मिली हैं। लॉन्चिंग के तुरंत बाद ही यह फोन बिक्री के लिए उपलब्धा हो गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज जैसे और भी कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को तीन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें Absolute Black, Misty Purple और Sand Dune फिनिश कलर शामिल है। वहीं इसके कीमत की बात की जाए तो, वनप्लस 15 के 12GB + 256GB वेरिएंट को 72,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि इसके 16GB + 512GB वेरिएंट को 79,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: कौन-सा देश है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे बड़ा हब, और भारत की क्या है इसमें स्थिति?
भारत में कंपनी का सबसे महंगा फोन
OnePlus 15 लॉन्च ऑफर के तहत HDFC बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इच्छुक ग्राहक अमेजन के साथ-साथ वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से इसे खरीद सकते हैं। OnePlus 15 स्मार्टफोन भारत में कंपनी का सबसे महंगा फोन है।
फोन के फीचर्स
बता दें कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। इस फोन के फ्रंट में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।