Oneplus New Launch: वनप्लस ने कुछ वक्त पहले ही OnePlus 15 को लॉन्च किया था। नए डिवाइस को आए अभी कुछ ही समय हुआ है, तब तक वनप्लस 16 को लेकर कुछ शुरुआती लीक्स सामने आ गए हैं, जिससे पता चलता है कि कंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन क्या क्या अपग्रेड लेकर आ सकता है। लेटेस्ट डिटेल्स Android Headlines की रिपोर्ट में सामने आई है।हालांकि, अभी वनप्लस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
मिली रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस 16 में एक फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोलूशन 1.5K होगा। कहा जा रहा है कि ये पैनल BOE का हो सकता है और इसमें 240Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। हालांकि ये फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इतना ही नहीं OnePlus 16 में क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो प्रोसेसर मिल सकता है।
मिल सकती है 9,000mAh की बड़ी बैटरी
इसके अलावा डिवाइस में LPDDR6 रैम के साथ UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकती है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, फोन में IP69 रेटिंग, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और USB 3 सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung New Launch: 2 फरवरी को लॉन्च होगा सैमसंग Galaxy F70 सीरीज, जानें फीचर्स और कीमत
संभावित कैमरा स्पेक्स
कैमरे की बात की जाए तो OnePlus 16 में 200MP ISOCELL HP5 प्राइमरी कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में एक नए अल्ट्रावाइड कैमरे की भी उम्मीद की जा रही है। हालांकि इसके बारे में डिटेल्स अभी पता नहीं हैं। अगर यह सच साबित होता है, तो फोटोग्राफी के मामले में यह फोन वनप्लस के लिए एक बड़ा कदम होगा।
कंपनी की ओर से नहीं हुई है कोई पुष्टि
हालांकि कंपनी की ओर से OnePlus 16 को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स पर बेस्ड हैं, लेकिन अगर ये रिपोर्ट्स सच निकलते हैं, तो वनप्लस 16 कंपनी का अब तक का सबसे दमदार फ्लैगशिप फोन बन सकता है।