Samsung New Launch: सैमसंग कंपनी जल्द ही भारत में अपना लो बजट फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे कंफर्म कर दिया है। सैमसंग के इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जो कंपनी का Galaxy F70 सीरीज का पहला फोन होगा। इसे खास तौर पर युवाओं और GenZ को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और कितनी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
2 फरवरी को होगा लॉन्च
आपको बता दें कि सैमसंग का यह फोन 2 फरवरी यानी सोमवार को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। सैमसंग ने फोन का पोस्टर टीज किया है, जिसमें पता चलता है कि इसे कैमरा सेंट्रिक बजट फोन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन AI फीचर्स से लैस होगा। कंपनी पहले भी Galaxy F सीरीज में फोन लॉन्च करती रही है।
5,000mAh की बैटरी मिल सकती है
कोरियन दिग्गज ने संकेत दिया है कि F70 लाइनअप अच्छे कैमरा हार्डवेयर के साथ आएगा। सैमसंग का कहना है कि ये डिवाइस कंटेंट क्रिएशन पर फोकस करेंगे। सैमसंग गैलेक्सी F17 को इसी प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। यह डिवाइस Exynos 1330 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस के किसी फीचर का खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: Redmi New Launch: भारत में लॉन्च हुए Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत
मिल सकते हैं ये फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार गैलेक्सी F17 में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी मिल सकता है। फोन में सामने की तरफ आपको 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। अब, सैमसंग द्वारा दी गई जानकारी को देखते हुए, नए F70 डिवाइस में शायद एक बड़ा कैमरा अपग्रेड देखने को मिलेगा।
काफी समय बाद 70 सीरीज की वापसी
Samsung Galaxy A70 को कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था। इसके बाद से 70 नंबर सीरीज में कंपनी ने Galaxy A71 को पेश किया था। इसके बाद से सैमसंग ने 70 नंबर सीरीज में कोई भी फोन नहीं उतारा है। लंबे समय के बाद कंपनी 70 नंबर सीरीज का फोन मार्केट में पेश करने वाली है।