OnePlus New Phone: स्मार्टफोन जगत में तहलका मचाने के लिए OnePlus ने अपना नया फ्लैगशिप किलर OnePlus Nord 6 भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी है। इसमें 9000mAh की एक बड़ी बैटरी मिलेगी। जो एक बार फुल चार्ज करने पर आराम से 3 दिन तल चल सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में और क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने वनप्लस Nord 6 को तीन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर शामिल है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, इसके 12GB + 256GB RAM और स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। इसकी सेल 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
क्रेडिट कार्ड ऑफर
इस फोन को खरीदने पर Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर (पूरा पेमेंट करने पर) 2,000 की छूट और Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर (EMI ट्रांजैक्शन पर) 3,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Split या Window AC! 1 घंटे में कौन चूसता है ज्यादा बिजली? चलाने से पहले जान लें वरना खाली हो जाएगी जेब!
मिलेंगे ये फीचर्स
इस फोन में 6.78-इंच का 165Hz AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K (1,272x2,772 पिक्सल) है। ये फोन Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें Adreno 825 GPU लगा है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिली है।
मिलेगी दमदार बैटरी
इसमें 9,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट है। जो इसे लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इसका डायमेंशन 162.5x77.5x8.5mm है और इसका वजन 217g है।
फोन का दमदार कैमरा
फोटोग्राफी के लिए, OnePlus Nord 6 में 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें AI ERASER और AI UNBLUR जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।