Oneplus New Launch: वनप्लस ने भारत में कुछ दिन पहले ही अपने नॉर्ड सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च किए थे। इस सीरीज के अब OnePlus Nord CE 6 Lite की आज से पहली सेल शुरू होने जा रही है। ये 2024 में लॉन्च हुए Nord CE 4 Lite का अपग्रेड मॉडल है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 45W की सुपरवूक चार्जिंग दी गई है। साथ ही कई और दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स शामिल हैं और इसकी कीमत कितनी है।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Nord CE 6 Lite को कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें Vivid Mint और Hyper Black कलर शामिल है। वहीं कीमत की बात करें, तो OnePlus Nord CE 6 Lite के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है, फोन के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि इसके टॉप-एंड 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है।
आज से सेल शुरू
फोन की सेल आज से शुरू हो गई है। इस फोन को आप OnePlus.in, OnePlus Store ऐप, Amazon.in और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीद सकते हैं। कंपनी फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी दे रही है जहां से आप पूरे पेमेंट पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांज़ैक्शन पर ₹2,000 का डिस्काउंट ले सकते हैं।
मिलेंगे ये फीचर्स
OnePlus CE 6 Lite में 6.72-इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और फोन में धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग ऑफर कर रहा है। डिवाइस में 4nm MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर मिल रहा है।
दमदार बैटरी और कैमरा
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मिल रहा है। फोन 30fps पर 4K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।