ONGC Head Recruitment 2026: देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने गोवा स्थित अपने एडवांस्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ATI) में विभिन्न हेड पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 मार्च तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत हेड (कैटरिंग), हेड (हाउसकीपिंग), हेड (कंसीयर्ज एंड ओवरऑल एक्सपीरियंस), हेड (हॉर्टिकल्चर) और हेड (ट्रेनिंग एंड डाइविंग) के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
हेड (कैटरिंग), हेड (हाउसकीपिंग) और हेड (कंसीर्ज) पदों के लिए होटल या हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। सेवा क्षेत्र में कम से कम 7 वर्ष का अनुभव जरूरी है, जिसमें कम से कम 2 वर्ष 3-स्टार या उससे अधिक रेटिंग वाले होटल या रिसॉर्ट में काम करने का अनुभव होना चाहिए। वहीं, हेड (हॉर्टिकल्चर) पद के लिए हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर या फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग में स्नातक या डिप्लोमा जरूरी है। इस क्षेत्र में 7 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है, जिसमें कम से कम 2 वर्ष बागवानी या गार्डन डिजाइन का अनुभव शामिल होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो सबसे पहले आवेदनों की जांच की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंत में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू और दस्तावेज जांच के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।