ChatGPT Virtual Try-On Feature: ऑनलाइन कपड़े खरीदते समय सबसे बड़ा डर इसी बात का रहता है कि जो कपड़े हम खरीद रहे हैं, वह खुद पर पहनने के बाद कैसी लगेगी? इसी समस्या को दूर करने के लिए OpenAI ने अपने चैटबॉट ChatGPT में एक नया फीचर जोड़कर इस समस्या का हल निकाल दिया है। अब आप शॉपिंग करते समय कपड़ों को खरीदने से पहले ही उन्हें वर्चुअली पहनकर देख सकते हैं। ये नया वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर एक खास Favorites ऑप्शन के साथ आता है. ये आपको अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स को सेव रखने की सुविधा भी देता है।
कैसे करेगा काम
इस फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके लिए ChatGPT पर आपको बस अपनी एक सेल्फी या फुल बॉडी फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद जब आप कोई कपड़ा या एक्सेसरी खोजेंगे, तो शॉपिंग रिजल्ट्स में एक नया Try On बटन दिखाई देगा। क्लिक करते ही एआई आपकी फोटो पर वह कपड़ा सेट करके दिखा देगा कि वह रियल लाइफ में आप पर कैसा दिखेगा। इसके अलावा आप सीधे किसी कपड़े की फोटो अपलोड करके भी ChatGPT से उसे खुद पर ट्राई करा कर देख सकते हैं।
आपको बता दें कि यह टूल नए ChatGPT Images 2.5 मॉडल पर काम करता है, जो कपड़ों के कपड़े का फैब्रिक और लाइटिंग बिल्कुल असली जैसी दिखाता है।
पसंद के कपड़े Favorites में सेव करें
शॉपिंग के दौरान जो कपड़े आपको पसंद आ जाएं, उन्हें आप ऐप के अंदर Library में Favorites के तौर पर सेव करके रख सकते हैं। आपके सेव किए गए प्रोडक्ट्स और आपकी ट्राई ऑन की गई फोटो एक ही जगह पर रहेंगी, ताकि आप बाद में आराम से देखकर फैसला ले सकेंगे।
सेलिब्रिटीज के लुक को करें सीधे कॉपी
इसके अलावा शॉपिंग को और भी आसान बनाने के लिए ChatGPT कई दूसरे काम भी कर सकता है। आप ChatGPT को अपनी पसंद का स्टाइल या लुक बता सकते हैं। जिसके बाद एआई आपका पूरा लुक तैयार करने के लिए मैचिंग कपड़े खोजकर लाएगा। इसके अलावा अगर आपको किसी सेलिब्रिटी की कोई ड्रेस पसंद आती है, तो उसकी फोटो ChatGPT पर अपलोड कर दें। चैटबॉट तुरंत पहचान लेगा कि वह कपड़ा ऑनलाइन कहां मिल रहा है और आपको डायरेक्ट खरीदने का लिंक दे देगा।
यह भी पढ़ें: Smartphone Camera Settings: स्मार्टफोन से आ रही है धुंधली तस्वीरें? बस ऑन कर लें सेटिंग्स; आएगी HD फोटो
प्राइवेसी का रखें ध्यान
नए फीचर्स का इस्तेमाल करते समय यूजर्स को अपनी फोटो की सेफ्टी को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप अपनी फोटो को प्राइवेट रखना चाहते हैं, तो ऐप की सेटिंग्स में जाकर Opt-Out का ऑप्शन चुन सकते हैं।