Ai+ New Launch: स्मार्टफोन कंपनी Ai+ ने हाल ही में Nova 2 5G फोन लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज यानी 14 अप्रैल से आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और कम कीमत के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प बनकर उभरा है जो किफायती दाम में 5G का अनुभव लेना चाहते हैं। इस डिवाइस को पिछले साल के Nova 5G का अपग्रेड बताया जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
सेल ऑफर्स
फोन की पहली सेल आज यानि 14 अप्रैल से दोपहर 12 बजे से Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। पहली सेल के दौरान ग्राहकों को बैंक ऑफर्स का भी लाभ मिल रहा है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹450 से लेकर ₹500 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे इस फोन की प्रभावी कीमत और भी कम हो जाती है।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि इस फोन को आप पांच कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं, जिसमें पर्पल, ग्रीन, पिंक, ब्लू और ब्लैक कलर शामिल है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो डिवाइस के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें: Instagram New Feature: इंस्टाग्राम पर लॉन्च हुआ 'Edit' फीचर, अब चुटकियों में एडिट करें कमेंट्स
मिलेंगे ये फीचर्स
इस डिवाइस में 6.74-इंच (720 x 1600 पिक्सल) HD+ 120Hz LCD स्क्रीन मिल रही है। साथ ही फोन में 600 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस में 2.3GHz तक का Unisoc T8200 6nm चिपसेट है जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 (NxtQ OS) पर काम करता है।
दमदार कैमरा और बैटरी
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP का रियर कैमरा, f/1.8 अपर्चर के साथ और सेकेंडरी कैमरा मिलता है। डिवाइस में LED फ्लैश, 4K 30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ मिल रहा है जो 1080p 30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन में 6,000mAh की जंबो बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।