NTA Observer Recruitment 2026: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET, JEE और UGC-NET के संचालन की निगरानी के लिए बनाए गए ऑब्जर्वर पैनल के लिए लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ये उन लोगों के लिए बढ़िया मौका है जो शिक्षा, प्रशासन या अन्य सुरक्षा सेवाओँ से जुड़े रहे हैं और एग्जाम प्रोसेस की निगरानी रखना चाहते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आवेदन कौन कर सकता है और आवेदन कैसे करना है।
कौन कर सकता है आवेदन?
एनटीए ने अपने इस विशेष पैनल के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार निम्न श्रेणी के लोग आवेदन करने के लिए इलिजिबल हैं। इस पद के लिए सरकारी संस्थानों में कार्यरत शिक्षक और प्रोफसर पात्र है। इसके अलावा रिटार्ड टीचर या प्रोफेसर भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। सशस्त्र बल या सेंट्रल पुलिस फोर्स से रिटायर्ड कर्मचारी, जिन्होंने सूबेदार मेजर या उसके समकक्ष उच्च पद पर सेवा दी हो।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक लोग जो ऑब्जर्वर पैनल में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें एनटीए के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। फॉर्म में उम्मीदवारों को अपनी निजी जानकारी, शिक्षण विवरण और प्रोफेशनल जानकारी भरनी होगी। ये याद रखें कि सभी जानकारियां भरने के बाद उन्हें एक बार अच्छे से चेक भी कर लें ताकि कोई गलती न हो। ये सभी जानकारियां भरने के बाद आप फॉर्म जमा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BSF में सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी; ऐसे करें आवेदन
आवेदन के लिए ये शर्तें हैं जरूरी
जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर रहा है उसे शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है, ताकि वह अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभा सके। इसके अलावा जरूरत के समय उन्हें परीक्षा केंद्र या अन्य जगहों के लिए ट्रैवल भी करना पड़ सकता है। इसले अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के ऊपर कोई भी अनुशासनात्मक या विजिलेंस संबंधी मामला नहीं होना चाहिए।