OICL AO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल बीमा कंपनी लिमिटेड (OICL) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए 300 खाली पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले OICL की आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए 300 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें से एओ जनरलिस्ट के 285 और हिंदी ऑफिसर के 15 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए, जबकि हिंदी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन या ग्रेजुएशन में हिंदी और अंग्रेजी दोनों विषय होना जरूरी है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होना चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों का सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सिर्फ 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।