DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कई राउंड की काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी ग्रेजुएशन की बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी 23 अगस्त तक के डेटा के मुताबिक कुल 13,433 यूजी सीटों पर अभी एडमिशन होना बाकी है। इन खाली सीटों को भरने के लिए डीयू अब स्पॉट राउंड आयोजित कर रहा है, जिससे छात्रों को एडमिशन का एक और मौका मिलेगा।
कैटेगरी के हिसाब से खाली सीटें
डीयू की करीब 71 हजार यूजी सीटों में से बची 13,433 सीटों में सबसे ज्यादा सीटें ओबीसी कैटेगरी की खाली हैं। इनमें ओबीसी की 4,133, एसटी की 2,476, जनरल की 2,113, एससी की 2,038 और ईडब्ल्यूएस की 1,791 सीटें खाली है। इसके अलावा सिख माइनॉरिटी की 566 और क्रिश्चियन माइनॉरिटी की 316 सीटें भी खाली है।
इन कोर्सों में बची हैं सबसे ज्यादा सीटें
डीयू के वैकेंसी डेटा में कुछ विषयों में सीटों की संख्या काफी ज्यादा है। सबसे ज्यादा खाली सीटें बीए ऑनर्स 1455 में है। इसके बाद बीकॉम में 937, बीए (ऑनर्स) संस्कृत में 911, बीएससी फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री के 728 सीटें, बीएससी (ऑनर्स) मैथमेटिक्स में 560 सीटें, बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स में 406 सीटें, बीकॉम (ऑनर्स) में 369 सीटें, बीए हिस्ट्री में 342, बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स में 324 सीटें, बीए (ऑनर्स) इंग्लिश में 319 सीटें और बीएससी (ऑनर्स) केमिस्ट्री में 299 सीटें खाली है।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC CBT 1 Result: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
इन कॉलेजों में सीटें हैं खाली
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन -151
गार्गी कॉलेज-108
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज-99
रामजस कॉलेज-90
हंसराज कॉलेज-84
किरोड़ी मल कॉलेज-68
मिरांडा हाउस-49
सेंट स्टीफंस कॉलेज-44
हिंदू कॉलेज-28
लेडी श्री राम कॉलेज-25