RRB NTPC CBT 1 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी एनटीपीसी (NTPC) सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले अपने रेलवे जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद RRB NTPC CBT-1 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. रिजल्ट का पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
4. अब आप रोल नंबर को Ctrl + F दबाकर सर्च करें।
आगे की प्रक्रिया
बता दें रेलवे एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होंगे।
सीबीटी 2 परीक्षा में बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। यहां जनरल अवेयरनेस से 50 सवाल, मैथमेटिक्स से 35 सवाल और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 पहले चरण का एग्जाम 7, 8 एवं 9 मई को आयोजित किया गया था वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 13, 14, 15, 16 से 20 जून 2026 को आयोजित की गई थी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।
रीजनल वेबसाइट्स की पूरी लिस्ट
RRB Prayagraj- rrbald.gov.in
RRB Bengaluru- rrbbnc.gov.in
RRB Bhopal - rrbbhopal.gov.in
RRB Ahmedabad- rrbahmedabad.gov.in
RRB Ajmer- rrbajmer.gov.in
RRB Bhubaneswar - rrbbbs.gov.in
RRB Bilaspur - rrbbilaspur.gov.in
RRB Gorakhpur - rrbgkp.gov.in
RRB Guwahati - rrbguwahati.gov.in
RRB Jammu-Srinagar - rrbjammu.nic.in
RRB Kolkata - rrbkolkata.gov.in
RRB Malda - rrbmalda.gov.in
RRB Chandigarh - rrbcdg.gov.in
RRB Chennai - rrbchennai.gov.in
RRB Patna - rrbpatna.gov.in
RRB Ranchi - rrbranchi.gov.in
RRB Secunderabad - rrbsecunderabad.gov.in
RRB Mumbai - rrbmumbai.gov.in
RRB Muzaffarpur - rrbmuzaffarpur.gov.in
RRB Siliguri - rrbsiliguri.gov.in
RRB Thiruvananthapuram - rrbthiruvananthapuram.gov.in