पाकिस्तान की जीत के साथ ही एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का सफर खत्म हो गया है. इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पाकिस्तान शाहीन ने बांग्लादेश ए को धूल चटाते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया है. इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के युवाओं खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत में चैंपियन बनकर उभरे. वहीं इस दौरान पाकिस्तानी ओपनर माज सदाकत सबसे ज्यादा चर्चाओं में छाए रहे. उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन जड़े लेकिन एक खास मामले में वह भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से पीछे ही रह गए.
वैभव सूर्यवंशी को नहीं पछाड़ सके माज
दरअसल पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी ओपनर माज सदाकत की दमदार बल्लेबाजी के बदौलत ये ट्रॉफी पाकिस्तान की झोली में आ गिरी. केवल 5 मैचों में ही माज ने 258 रन ठोके और टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए. उनका औसत 129 का रहा. माज की लगातार बड़ी पारियां पाकिस्तान की जीत की रीढ़ की तरह साबित हुईं लेकिन सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में माज भारत के 14 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को नहीं पछाड़ सके.
पाक ही नहीं बांग्लादेश भी भारत से पीछे
एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में केवल 4 मैच ही खेलने वाले वैभव ने 22 गगनचुंबी छक्के जड़े और इस मामले में पूरे टूर्नामेंट में नंबर-1 बन गए. जबकि माज सदाकत 5 मैचों में केवल 19 छक्के ही लगा सके, यानी वैभव ने एक मैच कम खेलकर भी 3 छक्के ज्यादा ठोक दिए. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश के हबीबुर रहमान का नाम दर्ज है, जिन्होंने 228 रन बनाने के लिए 21 छक्के ठोके. उन्होंने भी वैभव से एक मैच ज्यादा खेला, लेकिन वो भी पीछे रह गए.
इसे भी पढ़ें : शोले के वीरू तो सब जानते हैं, पर Dharmendra की जिंदगी के वो राज कम लोग ही जानते हैं, जानिए वो 4 सच, जो एक सुपरस्टार को असल में ‘ही-मैन’ बनाते हैं !
टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी छाप
एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में इंडिया ए को सेमीफाइनल मैच से ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपनी छाप जरूर छोड़ी. वह पहली पारी इंडिया ए के लिए खेलने मैदान पर उतरे और काफी सफल भी रहे. टूर्नामेंट में उन्होंने 4 पारियों में 239 रन बनाए. उन्होंने ये रन 243.87 के स्ट्राइक रेट से ठोके. वहीं टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. इसके साथ ही UAE के खिलाफ वैभवन ने 42 गेंदों में 144 रनों की तूफानी पारी खेली.