PM Modi Video Controversy: पीएम नरेंद्र मोदी का फेसबुक से वीडियो डिलीट किए जाने पर संसदीय समिति ने सख्त रुख अपनाया है। सूत्रों की मानें तो, आईटी और दूरसंचार की संसदीय समिकि ने कड़ा कदम उठाते हुए 'सेफ हार्बर क्लॉज' हटाने की चेतावनी दी है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को इसके लिए समिति ने 3 दिन की महोलत दी है।
माफी मांगे मार्क जकरबर्ग: निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे इस समिति के अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा है कि 140 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधि पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो डिलीट करना लोकतंत्र पर हमले जैसा है. अगर फेसबुक इस मामले में ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो फ़ेसबुक से 'सेफ हार्बर क्लॉज' हट जाएगा. समिति का कहना है कि इसके लिए मार्क जकरबर्ग को माफी मांगनी चाहिए।
तीन दिन का मिला समय
सूत्रों की मानें तो, संसदीय समिति ने कहा है कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार और महिलाओं से जुड़ी यौन सामग्री तीन दिन के भीतर हटानी होगी, नहीं तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
तेलंगाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
गूगल ऐप पर वित्तीय धोखाधड़ी वाली ऐप अपने प्लेटफॉर्म पर रखने और मेटा पर पीएम मोदी के फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में तेलंगाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 'सेफ हार्बर क्लॉज' हटने से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की हरी झंडी मिल जाएगी।