Vijay oath As CM tomorrow: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलने जा रहा है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद विजय की पार्टी ने सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
समर्थन से बना बहुमत
टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 107 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी, लेकिन बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह गई थी। इसके बाद कांग्रेस, वीसीके, सीपीआई और सीपीआई(एम) ने विजय को समर्थन देने का फैसला किया। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय ने 118 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा, जिसके बाद उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।
राजनीतिक सस्पेंस
सरकार गठन को लेकर पिछले तीन दिनों से तमिलनाडु की राजनीति में लगातार हलचल बनी हुई थी। राज्यपाल ने शुरुआत में बहुमत के आंकड़े को लेकर सवाल उठाए थे और विजय को तुरंत सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया था। इसको लेकर विपक्षी दलों ने भी प्रतिक्रिया दी और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। बाद में सहयोगी दलों के औपचारिक समर्थन पत्र मिलने के बाद स्थिति साफ हुई।
Time for Thalapathy: TVK chief Vijay stakes claim after securing majority support in Tamil Nadu
— ANI Digital (@ani_digital) May 8, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/XPIR1a7mb3#TVKVijay #TamilNadu #Governmentformation pic.twitter.com/XWtrQZK5Wk
यह भी देखेंःIMD Alert: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
राजनीति में बड़ा बदलाव
विजय की जीत को राज्य की पारंपरिक राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीति डीएमके और एआईएडीएमके के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन इस चुनाव में टीवीके ने मजबूत प्रदर्शन कर नया राजनीतिक समीकरण बना दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह राज्य की राजनीति में नई पीढ़ी और नए नेतृत्व के उदय का संकेत है।
देशभर की नजर
चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। समारोह में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। विजय के समर्थकों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है और राज्यभर में जश्न का माहौल बना हुआ है।