
Jyoti Singh Files Nomination: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोमवार को काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। ज्योति सिंह ने कहा कि वे राजनीति में किसी पद या पहचान के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के उद्देश्य से आई हैं। उन्होंने कहा, “अब मेरा दल जनता है, और मेरा लक्ष्य काराकाट के हर गांव की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना है।” बता दें कि इसी सीट से 2024 लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि वे दूसरे स्थान पर रहे थे।
जनता से बनाए रखा जुड़ाव
पवन सिंह के हारने के बाद भी ज्योति सिंह ने काराकाट क्षेत्र से अपने संपर्क बनाए रखा। वे अक्सर जनता के बीच जाती रहीं, उनके सुख-दुख में शामिल होती रहीं, जिसके चलते उन्हें स्थानीय लोगों का जनसमर्थन भी मिल रहा है। ज्योति के राजनीति में उतरने की चर्चा काफी समय से थी — पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वे जनसुराज या आरजेडी से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन अंततः उन्होंने निर्दलीय रूप से मैदान में उतरने का फैसला लिया।
VIDEO | Bihar: Bhojpuri star Pawan Singh's wife Jyoti Singh files nomination as independent candidate from Karakat.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 20, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/jF0OwgAUIz
यह भी देखेंःCelebrating Diwali: INS विक्रांत पर नौसेना संग दिवाली मनाई पीएम मोदी ने कहा- ये दीवाली मेरे लिए बेहद खास
त्रिकोणीय मुकाबले की तैयारी
ज्योति सिंह के नामांकन के बाद काराकाट सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां महागठबंधन ने अरुण सिंह, जबकि NDA ने पूर्व सांसद महाबली सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अब ज्योति सिंह के आने से यह मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ज्योति का प्रभाव पवन सिंह के प्रशंसकों और स्थानीय महिलाओं के बीच देखा जा सकता है।
बता दें कि बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। इस चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।