पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड नौकरीपेशा लोगों की सबसे सुरक्षित बचत मानी जाती है। इसका मकसद रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सहारा देना है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसमें जमा पैसे निकाले भी जा सकते हैं। EPFO के नियमों के मुताबिक नौकरी छूटने के बाद अगर कोई कर्मचारी दो महीने या उससे ज्यादा समय तक बेरोजगार रहता है तो वह पूरा पीएफ निकाल सकता है। इसके अलावा गंभीर बीमारी, मेडिकल इमरजेंसी, खुद या बच्चों की शादी, घर खरीदने या बनाने, होम लोन चुकाने और रिटायरमेंट जैसे कारणों से भी पीएफ निकासी की अनुमति है। कुछ मामलों में आंशिक निकासी के लिए 5 या 7 साल की नौकरी पूरी होना जरूरी होता है।
PF निकालने से पहले जरूरी शर्तें
पीएफ निकालने से पहले कुछ जरूरी शर्तों का पूरा होना बेहद जरूरी है। सबसे पहले आपका UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिव होना चाहिए। इसके साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट UAN से लिंक और वेरीफाइड होना जरूरी है। आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भी चालू होना चाहिए क्योंकि हर स्टेप पर OTP उसी नंबर पर आता है। अगर आपकी KYC पूरी नहीं है तो क्लेम रिजेक्ट हो सकता है, इसलिए पहले EPFO पोर्टल पर जाकर अपनी KYC स्थिति जरूर जांच लें। सही डॉक्यूमेंट्स होने पर पीएफ निकालना बिल्कुल आसान हो जाता है।
ये भी पढ़ें : Delhi में मजदूरों का सहारा बनी Rekha सरकार, किया 10 हजार देने का ऐलान, लागू किए ये बड़े आदेश !
PF निकालने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
पीएफ निकालने के लिए सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग-इन करें। इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें। लॉग-इन होने के बाद Online Services सेक्शन में जाकर Claim ऑप्शन चुनें। यहां बैंक अकाउंट के अंतिम चार अंक डालकर वेरीफाई करें और Proceed for Online Claim पर क्लिक करें। अब अपनी जरूरत के हिसाब से Full PF Settlement, PF Advance या Pension Withdrawal का विकल्प चुनें। इसके बाद निकासी का कारण, राशि और पता भरें।
कितने दिनों में मिलेगा पैसा
डिटेल भरने के बाद कैंसिल चेक या बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है। अगर 50 हजार रुपये से ज्यादा निकासी है और सेवा अवधि 5 साल से कम है तो Form 15G भी अपलोड करना पड़ता है। आखिर में आधार से जुड़े मोबाइल पर आए OTP को डालकर क्लेम सबमिट करें। क्लेम सबमिट होने के बाद आमतौर पर 7 से 10 कार्यदिवस में पैसा सीधे बैंक खाते में आ जाता है। आप EPFO पोर्टल पर Track Claim Status के जरिए अपने क्लेम की स्थिति भी आसानी से देख सकते हैं।