PGIMER Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल फिल्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 59 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले PGIMER की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: BPSSC Recruitment 2026: बिहार में हवलदार क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 30 व 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास स्नातक व डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी एवं एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।