Delhi Police Constable PE&MT Postponed: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के तहत आयोजित होने वाले शारीरिक सहनशक्ति एवं माप परीक्षण को एक बार फिर स्थगित कर दिाय गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार 27 और 28 अगस्त को होने वाला फिजिकल टेस्ट अब इन तारीखों पर आयोजित नहीं किया जाएगा। नई तारीखों की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
क्यों लिया गया फैसला
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राउंड की स्थिति खराब हो गई है। फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी गतिविधियों में भाग लेना होता है, जो गीले मैदान पर जोखिम भरा हो सकता है। उम्मीदवारों की सुरक्षा और मैदान की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें: Guruji Student Credit Card: झारखंड सरकार बिना किसी गारंटी के देगी 15 लाख का एजुकेशन लोन, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
27 और 28 अगस्त का फिजिकल टेस्ट स्थगित
आपको बता दें कि 27 और 28 अगस्त इन दोनों तारीखों के लिए निर्धारित फिजिकल टेस्ट को आगे बढ़ा दिया गया है। 27 और 28 अगस्त वाले उम्मीदवारों के लिए अभी नई तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। बता दें, इससे पहले भी बारिश के कारण 22,24 और 25 अगस्त को होने वाले टेस्ट स्थगित किए गए थे, जिन्हें अब 10,11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को दी गई सलाह
दिल्ली पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या अनधिकृत सोशल मीडिया न्यूज पर भरोसा न करें। भर्ती से जुड़े हर आधिकारिक अपेडट और नई तारीखों की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट delhipolice.gov.in के भर्ती सेक्शन को नियमित रूप से चेक करते रहें।