DU Placement Drive 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए नौकरी और इंटर्नशिप पाने का एक सुनहरा मौका है। यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से 'AVASAR 2026' नाम से एक बड़ा प्लेसमेंट और इंटर्नशिप फेयर (जॉब मेला) आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए 85 कंपनियों के कैंपस में आने की संभावना जताई जा रही है।
7 अक्टूबर को मेले का आयोजन
बता दें कि जॉब मेला आज यानि 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जॉब मेले का आयोजन नॉर्थ कैंपस में स्थित मल्टीपर्पज हॉल, गेट नंबर2, जीसी नरंग मार्ग पर होगा। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, नौकरी के लिए अधिकतम सलाना पैकेज 10 लाख रुपये से अधिक है। इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को 60,000 रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड मिल सकता है।
85 से ज्यादा कंपनियां आ रही
इस फेयर में 85 से ज्यादा कंपनियां आ रही है, जिनमें मुथुट फाइनेंस, टीच फॉर इंडिया, कोटक लाइफ, SPRIX जापान और कैम्ब्रिज स्कूल जैसे बड़े नाम शामिल है। अब तक 4000 से ज्यादा छात्र इस मेले के लिए आवेदन कर चुके हैं।
ये डॉक्यूमेंट्स ले जाएं साथ
अपने अपडेटेड रिज्यूम की 5-6 फोटोकॉपी
कॉलेज आईडी कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड
यह भी पढ़ें: Film Making Course: सिनेमा में करियर बनाने का सुनहरा मौका! DU लेकर आ रहा है खास फिल्म मेकिंग कोर्स
क्या है उद्देश्य
इस ड्राइव का उद्देश्य छात्रों और कंपनियों के बीच सीधा संपर्क बनाना है। इससे छात्र अलग-अलग कंपनियों में नौकरी को लेकर जानकारी ले सकें और अपनी योग्यता और स्किल के मुताबिक अवसर तलाश सकें।