
केन्या के तटीय इलाके क्वाले में मंगलवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ है। इसमेें 12 लोगों की मौत हो गई है। यह विमान डायनी से किचवा टेम्बो की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
अथॉरिटी ने हादसे की पुष्टि की
केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी ने हादसे की पुष्टि की है और बताया है कि विमान रिहायशी इलाके में एक स्कूल के ऊपर गिरा है। हादसे में कुछ घर भी ध्वस्त हुए हैं और कई लोग घायल हुए हैं।
पहाड़ी और जंगली इलाके में हुई
केन्या के अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना डायनी हवाई पट्टी से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी और जंगली इलाके में हुई है। क्वाले काउंटी के आयुक्त स्टीफन ओरिंडे ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: SIR में अब 13 मान्य दस्तावेज, सिर्फ आधार से नहीं चलेगा काम, पढ़ें क्या-क्य़ा रखना जरूरी!
पायलट की गलती मानी जा रही
हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें विमान के इंजन फेलियर, मौसम या पायलट की गलती को संभावित कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोरदार धमाका सुनाई दिया और धुआं उठने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव अभियान शुरू किया गया।
राहत और बचाव कार्य जारी
केन्या में पिछले कुछ वर्षों में यह एक बड़ा विमान हादसा है, जिसमें कई लोगों की जान गई है। हादसे के बाद से ही राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों के परिवारों के लिए सहायता की जा रही है