
PM Kisan 20th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 अगस्त 2025 को 20वीं किस्त जारी की जाएगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे। सरकार ने बताया कि इस बार भी लगभग 9.3 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। किस्त के जारी होते ही लाभार्थियों को SMS के जरिए इसकी सूचना दी जाएगी।
ई-केवाईसी और रिकॉर्ड अपडेट जरूरी
सरकार की ओर से साफ किया गया है कि केवल उन्हीं किसानों को यह किस्त मिलेगी जिनका ई-केवाईसी पूरा हो चुका है और भूमि रिकॉर्ड सही है। जिन किसानों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है या दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें इस बार भी राशि नहीं मिलेगी। सरकार ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज अपडेट करवा लें, ताकि उन्हें समय पर किस्त मिल सके।
प्रिय किसान भाई-बहनों,
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 30, 2025
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 2 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि डालने वाले हैं।
मेरी आप सभी से प्रार्थना है कि आप सभी प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम से अवश्य जुड़ें। pic.twitter.com/hSlPG2WyDZ
यह भी देखेंःImmunity boosting kids: बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के असरदार देसी नुस्खे: घर के किचन से मिल सकता है समाधान
खाते में राशि आई या नहीं ऐसे करें चेक
किसान यह जान सकते हैं कि उनके खाते में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त आई है या नहीं। इसके लिए उन्हें pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary Status’ सेक्शन में अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करने से उन्हें किस्त का स्टेटस दिखाई देगा। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं, जिससे खेती और घरेलू खर्च में मदद मिलती है।
..